रांची, फरवरी 8 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी जिले का प्रसिद्ध बकसपुर कारो नदी पिकनिक स्पॉट इन दिनों सैलानियों का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। शांत नदी, साल जंगल, बालू मैदान और पुल पर्यटकों को लुभा रहे हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है। हालांकि बढ़ती भीड़ के साथ गंदगी और अव्यवस्था गंभीर समस्या बन गई है। नदी किनारे शराब की टूटी बोतलें और प्लास्टिक कचरा सैलानियों, खासकर बच्चों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई, पेयजल, शौचालय और चेंजिंग रूम की मांग की है, ताकि यह स्थल सुरक्षित पर्यटन केंद्र बन सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.