सिमडेगा, फरवरी 21 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बोलबा शंख नदी के तट पर सहायक अध्यापक संघ के द्वारा पिकनिक सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सहायक अध्यापक संघ की ओर से सहायक आचार्य में नियुक्त हुए सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं रिटायर्ड हुए शिक्षकों को भी संघ की ओर से सम्माानित किया गया। कार्यक्रम में मुखिया सुरजन बड़ाइक, मुखिया बिनोद बड़ाइक तथा स्नेहलता केरकेट्टा ने भी सभी नवनियुक्त और सेवानिवृत शिक्षकों को शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोकेंद्र सिंह, नूतन डुंगडुंग, हेमा डुंगडुंग एसिडर केरकेट्टा, अमृत सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...