बांका, दिसम्बर 15 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मंदार पर्वत एक बार फिर पूर्वी बिहार में सैलानियों और पिकनिक प्रेमियों की पहली पसंद बन गया है। वर्ष के अंतिम माह दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मंदार क्षेत्र के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी और पिकनिक प्रेमी मंदार पहुंचे और प्राकृतिक वादियों के बीच अवकाश का भरपूर आनंद लिया। बांका, भागलपुर, मुंगेर के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा, दुमका, देवघर समेत अन्य जिलों से भी लोग मंदार पहुंच रहे हैं। मौसम और अपेक्षाकृत कम ठंड के कारण सैलानी सपरिवार मंदार आकर पिकनिक और सैर-सपाटे का आनंद उठा रहे हैं। वहीं विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी पर्यटकों का मन मोह लिया। मंदार पर्वत का रोपवे सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख ...