मिर्जापुर, जनवरी 3 -- राजगढ़। क्षेत्र के चौखड़ा गांव पंचशील जल प्रपात पर गुरुवार पिकनिक मनाने गए तीन युवकों पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथियों ने जख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को चालान किया है। राजगढ़ के पिपरवार गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश, रामपुर 38 गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज और अमहवा गांव निवासी 24 वर्षीय इंदल अपने अन्य दोस्तों संग नए वर्ष पर चौखड़ा गांव पंचशील जलप्रपात पर गुरुवार को पिकनिक मनाने गए थे। जलप्रपात पर पिकनिक मनाने सक्तेशगढ़ से भी वाहन सवार आए थे। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सक्तेशगढ़ से आए युवक पंकज की पिटाई करने लगे। बीच बचाव में आए राकेश और इंदल पर भी लाठ...