मोतिहारी, फरवरी 21 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता । हरसिद्धि थाना पुलिस द्वारा शव बरामदगी मामले में पुलिस ने मृतक के पिता राजेंद्र साह के आवेदन के आधार पर पांच नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सह डीएसपी रिशव कुमार ने बताया की आवेदक राजेंद्र साह ने दिए आवेदन में उल्लेख किया है की उसका पुत्र खूबलाल साह(32) रोज की भांति अभियुक्तों के साथ मछली लाने पिकअप से मंगलवार को गोरखपुर गया था। घटना के समय भी वह थोक मछली खरीद बिना नम्बर की नई पिकअप से गया था। बुधवार को सूचना मिली की खूबलाल की मौत हो गई। इसकी सूचना हरसिद्धि पुलिस को दी गयी। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पिकअप सहित बनछीउली नहर के समीप से बरामद कर लिया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। वादी ने राजेंद्र साह पिता शिवचंद्र...