देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। नवंबर 2025 में बरहज के कपरवार के समीप पशु लदे पिकअप से पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करने वाला आजमगढ़ का पशु तस्कर सोमवार को पुलिस के हाथ चढ़ गया। एसपी की तरफ से पशु तस्कर पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायालय में पेश की, जहां से आरोपी पशु तस्कर को जेल भेज दिया गया। बरहज थानाध्यक्ष 26 नवंबर 2025 को पुलिस टीम के साथ बरहज में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि मदनपुर की तरफ से तेज रफ्तार एक पिकअप आ रही है। जिसमें पशु तस्कर हैं। सूचना के बाद वह हरकत में आ गए और चेकिंग करने लगे। पिकअप आई तो पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, पशु तस्कर पुलिस टीम पर ही पिकअप चढ़ाने का प्रयास किए। पुलिस टीम किसी तरह बच गई और लवरच्छी के समीप से पिकअप को पकड़ लिया। एक आरोपी प्...