गोपालगंज, जनवरी 13 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कर्णपुरा बाजार पर मंगलवार को पिकअप की चपेट में आने से एक खाद-बीज व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यवसायी हाता मठिया गांव के राजाराम साह हैं। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में गंभीर चोट होने के कारण हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें गोरखपुर लेकर रवाना हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजाराम साह की दुकान पर पिकअप से खाद-बीज आया हुआ था। खाद उतरवाने के लिए वे पिकअप के पीछे खड़े होकर गाड़ी को साइड करा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी का एक चक्का समीप के नाले में गिर गया, जिससे पीछे खड़े व्यवसायी पिकअप के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.