गाजीपुर, जनवरी 10 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के सत्यदेव कॉलेज तिराहा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 42 वर्षीय राकेश कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार हुंड़रही गांव निवासी राकेश कुशवाहा पुत्र रामबली कुशवाहा शुक्रवार शाम छह बजे गाजीपुर से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह सत्यदेव कॉलेज के समीप पहुंचा, तभी एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कठवामोड चौकी इंचार्ज अविनाश मणि तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिए उनके परिजन...