गढ़वा, दिसम्बर 17 -- गढ़वा। गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर बुधवार को पिकअप से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति रमकंडा थाना क्षेत्र के रमकंडा गांव के बिचला टोला निवासी केदार राम का पुत्र जगजीवन राम बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जगजीवन अपने घर से गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव किसी काम से आया हुआ था। वहां से वापस गढ़वा से पिकअप पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। उसी क्रम में रंका थाना अंतर्गत चटकमान गांव के पास चलती पिकअप से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.