प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 31 -- कुंडा, संवाददाता। बेटी की 10 महीने की मासूम बेटी को गोद में लेकर डेयरी पर दूध देने जा रही महिला को हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी राम सजीवन पटेल की 45 वर्षीय पत्नी सुमेरा पटेल बुधवार सुबह भैंस का दूध निकालने के बाद उसे गांव के सामने ही हाईवे पार स्थित डेयरी पर देने जा रही थी। मायके आई उसकी बेटी पूजा घर में काम कर रही थी। इससे सुमेरा दूध देने जाते समय पूजा की 10 महीने की इकलौती मासूम बेटी आर्या को भी गोद में लेती गई। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह तिवारीपुर गांव के सामने प्रयागराज-लखनऊ हाईवे का पार करन...