गाजीपुर, फरवरी 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बुजुर्गा के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर एक 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के ऊसरगांव नसीरपुर निवासी 14 वर्षीय अनुज कुमार भारती पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गये। परिवार के लोग शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे। जिसके बाद आसपास के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार दादा भग्गन राम अपने नाती अनुज के साथ बाइक से बुजुर्गा-कोंन्हवा गांव अपनी बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। किशोर बाइक से सड़क पर गिर गया और पिकअप गाड़ी ने उसे कुचल दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.