कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात पिकअप में लादकर वध के लिए ले जाई जा रही आठ बछिया बरामद की। तस्करी के आरोपी सगे भाइयों को भी गिरफ्तार किया गया है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। कौशाम्बी थाना प्रभारी केके सिंह को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि एक पिकअप में मवेशियों को लादकर वध के लिए महिला पुल के रास्ते यमुनापार ले जाया जा रहा है। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ महिला पुल पर घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। बताया कि उसमें से आठ बछिया बरामद की गई। बरामद मवेशियों को पशु पालकों को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी तस्कर सल्मान पुत्र लल्लू व हफीज निवासी पारा हसनपुर थाना करारी सगे भाई हैं। वह करारी क्षेत्र के बछिया लेकर यमुनापार वध के लिए जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.