रुडकी, फरवरी 5 -- लक्सर। गुरुवार की देर रात एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर रायसी मार्ग पर सैदाबाद गांव के चौराहे पर भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी मुकुल लक्सर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था। लेकिन इसी बीच सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच मौके पर आए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रायसी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.