भभुआ, दिसम्बर 15 -- मोहनियां-भभुआ पथ में बारे गांव के पास अर्द्धरात्रि में हुई सड़क दुर्घटना भभुआ में फर्नीचर उतारकर अपने गांव यूपी के भेलखा जा रहे थे दोनों भाई (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोहनियां-भभुआ पथ में बारे गांव के पास रविवार की मध्य रात्रि में करीब 1:00 बजे पिकअप और डंपर की सीधी टक्कर में दो सहोदर भाई घायल हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक अलीम अहमद उत्तर प्रदेश के मंझनपुर थाना क्षेत्र के भेलखा गांव निवासी बरकत अहमद का पुत्र था। जबकि मृतक का भाई सलीम अहमद अब स्वस्थ है। घटना की सूचना पर भभुआ थाना की डायल 112 वैन की पुलिस बारे के पास पहुंची और दोनों को लेकर सदर अस्पताल आई। अस्पताल के चिकित्सक ने स्वास्थ्य जांच कर अलीम को मृत घोषित कर दिया। सलीम ने बताया कि टक्कर इतनी जबर...