बदायूं, दिसम्बर 10 -- कछला, संवाददाता। गंगाघाट पुल पर मंगलवार तड़के कार व पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में आगरा निवासी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों भेजा है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगाघाट के पुल पर मंगलवार तड़के हुआ। आगरा शहर के निवासी 28 वर्षीय अंकित कुमार अपने साथी 27 वर्षीय सचिन व 25 वर्षीय आयुष के साथ कार से वापस आगरा लौट रहे थे। रास्ते में गंगा पुल पर उनकी कार में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि उनकी कार व पिकअप का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने तीनों घायलों को एंबूलेंस से सीएचसी सोंरो भिजवाया। पुलिस ने कार व पिकअप को अपने कब्...