जहानाबाद, नवम्बर 24 -- वैन के नीचे दबे युवक को निकाल कर अस्पताल में कराया गया भर्ती मानिकपुर- मंझियावां पथ के राजेपुर मोड़ के समीप हुई घटना कुर्था, निज संवाददाता मंझियावां पथ के राजेपुर मोड़ के समीप सोमवार को पिकअप और ऑटो के बीच टक्कर में टेंपू सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक औरंगाबाद जिला के उपहारा थाना क्षेत्र के दरवां गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश दास बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश दास टेंपो से कुर्था सूर्य मंदिर में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। टेम्पू जैसे ही मानिकपुर- मंझियावां पथ के राजेपुर मोड़ के समीप पहुंची वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। जिससे रमेश दास टेंपू से नीचे गिरकर वाहन के चक्का के बीच आ गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटनास्थल पर मौज...