रांची, नवम्बर 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के पुंदाग अमन ग्रीन सिटी के पास स्कूटी और पिअकप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी। घटना शनिवार दोपहर की है। मृतक का नाम अबु रेहान अंसारी है और वह पुंदाग मस्जिद टोला के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि अबु रेहान अपनी स्कूटी से पुंदाग स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप वैन तेज रफ्तार से पुंदाग की तरफ से आ रही है। अमन ग्रीन सिटी के पास दोनों के बीच टक्कर हो गयी। घटना में अबु रेहान गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उसे रिम्स ले जाया गया, जहां जांच के बाद मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वैन चालक को पकड़ लिया और उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया। वहीं पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.