जहानाबाद, जून 14 -- एनएच 22 पर धरनई के निकट टायर फटने से हुई दुर्घटना -आसनसोल से पटना जा रहा था अमरुद लदा पिकअप मखदुमपुर, निज संवाददाता। एनएच 22 पर धरनई के निकट पिकअप वैन पूरी तरह से पलट गया। दुर्घटना काफी जर्बदस्त थी। लेकिन चालक की जान बाल बाल बच गयी। हालांकि पिकअप वैन चालक सुब्रत दास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि अमरूद लदा पिकअप वैन पटना की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक टायर फट जाने से दुर्घटना हो गई और धरनई गांव से उत्तर एक पुलिया के नीचे पिकअप पलट गया। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण वहां पर पहुंचे। शीघ्र ही स्थानीय थाना की पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने पिकअप से चालक निकालकर उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी चिकित्सा की गई। जानकारी के अनुसार पिकअप आसनसोल से अमरुद लेकर पटना जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.