जहानाबाद, नवम्बर 19 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी- जहानाबाद मुख्य सड़क पर हाटी मोड़ के समीप बुधवार के अपराहन एक पिकअप वैन की ठोकर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा घायलों को इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के संदर्भ में जख्मी भारथू गांव निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर जहानाबाद से अपने गांव वापस लौट रहा था। तभी हाटी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक में जोड़दार ठोकर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में ग्रामीणों के द्वारा घायलों को इलाज को लेकर भर्ती कराया गया। तत्काल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.