पटना, फरवरी 6 -- बख्तियारपुर में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात करीब दस बजे एनएच-22 पर राघोपुर पुल के समीप हुई। मृतक की पहचान प्रखंड के मिसी गांव निवासी शशि कुमार और सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बख्तियारपुर से बुलेट पर सवार होकर शशि और सुधीर गांव लौट रहे थे। एनएच 22 पर राघोपुर रेल पुल के पास पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप को जब्त कर लिया। वहीं प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पर...