अररिया, दिसम्बर 27 -- अररिया, निज संवाददाता पिक अप वाहन में बनाये गये तहखाना में छुपा कर ले जाए जा रहे बड़ी मात्रा में गांजा पुलिस ने जप्त किया है। यह कार्रवाई जिले की जोकीहाट पुलिस ने गुरुवार की शाम काकन चौक के समीप की है। यह गंजा सिलीगुड़ी से बनारस ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप योद्धा के चालक बनारस के रोहनिया थाना क्षेत्र के पिरसिंधीपुर के रहने वाले चालक विष्णु पाठक व सुल्तानपुर जिला के कूड़ेमार थाना क्षेत्र के सराईिवरन के रहने वाले सहचालक तेज बहादुर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि जोकीहाट थानेदार राजीव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज की ओर से अररिया की ओर आ रही रही एक उजले रंग की योद्धा पिकअप वाहन पर गांजा की बड़ी खेप लदी हुई है। सूचना के बाद तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी। इस...