आरा, फरवरी 22 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप से पुलिस ने एक पिकअप वाहन पर लदे चार मवेशियों को जब्त किया है। इसे लेकर अमराई नवादा निवासी रवि कुमार सिंह के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप पर लादकर मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर मवेशी समेत पिकअप को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन में स्पष्ट हुआ है कि घाघा से मवेशियों को बक्सर की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...