गढ़वा, दिसम्बर 12 -- गढ़वा। गढ़वा- शाहपुर मार्ग पर पिकअप व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति पलामू जिलांतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के ओरनार गांव निवासी दिलीप तिवारी का पुत्र उज्जवल तिवारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उज्जवल अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से गढ़वा कि ओर आया हुआ था। गढ़वा से अपने घर वापस लौटने के क्रम में डंडा थाना क्षेत्र के भिखही मोड़ के पास एक पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। वह काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। उस दौरान उसके जान पहचान के लोगों ने उसे देखा तो घायल अवस्था में लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...