महाराजगंज, जनवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल सीमा की तरफ पिकअप से ले जायी जा रही अवैध शराब की खेप पुलिस ने बरामद की है। पुलिस टीम को देख चालक पिकअप लेकर भाग रहा था, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती चालक मौके से फरार हो गया। शराब की खेप कहां से लाई गई है और नेपाल की सीमा में किस मकसद से ले जाया जा रहा था? पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। नौतनवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलते ही कस्बे के बाईपास से नेपाल सीमा पर जाने वाली एसएसबी रोड पर पुलिस घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ने में जुटी हुई थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप पुलिस को चकमा देते हुए आगे बढ़ गई। इसी दौरान कुछ दूर जाकर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके से चालक फरार हो गया। पुलिस ने पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.