निज संवाददाता, फरवरी 15 -- यूपी के देवरिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। महिला अपने पति संग बाइक पर थी। बताया जा रहा है कि बाइक पिकअप से चकरा गई। देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर रविवार की भोर में एक बड़ा हादसा हो गया। पिकअप व बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे आग लग गई और उस पर सवार महिला उसी में जिंदा जल गई जबकि महिला का पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। महिला के पति को घायल होने के बाद उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके मौके पर पहुंची पुलिस संग अग्निशमन टीम भी आई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले में मिली जानकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.