गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार को चलते वाहन में आग लग गई, जबकि दूसरी आग लगने घटना सेक्टर-57 के एक रिहायशी मकान में सामने आई। राहत की बात यह रही कि दोनों ही हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार दोपहर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शंकर चौक के पास उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक टाटा एस (पिकअप) वाहन अचानक आग की लपटों में घिर गया। वाहन के इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी किनारे रोककर बाहर कूद गया। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही उद्योग विहार फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्राथमिक जांच में आग का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। वहीं, सोमवार सुबह सेक्टर-57 क...