मेरठ, दिसम्बर 31 -- परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर ग्राम गांवड़ा के सामने मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। एक पिकअप ने ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर मेरठ आ रही थी कि रास्ते में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार प्रयागराज निवासी 32 वर्षीय आकाश, बहन महिमा के यहां ग्राम कैलीरामपुर आया हुआ था। उसके बहनोई राहुल के मकान में काम चल रहा था। ग्राम बढ़ला निवासी मिस्त्री समीरूदीन उनके मकान में काम कर रहा था। मंगलवार दोपहर बाद समीरूदीन और आकाश परीक्षितगढ़ में किसी काम से गए थे। वापसी में दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव गांवड़ा के पास किठौर की तरफ से आ रही पिकअप ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में जोरदार टक्कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.