मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- सकरा। थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी के पास रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर खीरा लोड पिकअप से 185 कार्टन शराब बरामद की है। वहीं, चालक वैशाली जिले के पातेपुर थाने के मंडईडीह निवासी अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि होली को लेकर तस्करों ने शराब की खेप मंगाई थी। चालक से पूछताछ की गई है, जिसके आधार पर शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.