मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- साहेबगंज, हिसं। नवलपुर पेट्रोल पंप के समीप से मद्यनिषेध विभाग एवं साहेबगंज पुलिस ने बुधवार की सुबह संयुक्त रूप से छापेमारी कर पिकअप पर लोड 1200 लीटर स्प्रिट बरामद की है। मौके से दो तस्कर धरे गए। पुलिस ने जब्त स्प्रिट और पिकअप जब्त कर थाने ले आई। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अमित कुमार और दिनेश कुमार छपरा का निवासी है। दोनों से थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। थानेदार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि साहेबगंज के रास्ते पिकअप पर स्प्रिट की खेप लायी जा रही है, जिसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व मद्यनिषेध विभाग के डीएसपी कर रहे थे। पकड़े गए तस्करों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.