बलिया, अप्रैल 2 -- बलिया, संवाददाता। रेवती पुलिस ने मंगलवार को पिकअप पर लदे चार गोवंश के साथ दो पशु तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पशु क्रुरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। पुलिस की टीम रेवती-बैरिया मार्ग पर कोलनाला के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बैरिया की ओर जा रही पिकअप को जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन हुई तो उस पर तीन गाय व एक बछड़ा लदा मिला। इसके बाद पुलिस ने वाहन पर सवार बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर (यादव नगर) निवासी अरुण यादव तथा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसिया निवासी श्याम नरायण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मवेशियों को वह बिहार वध के लिए लेकर जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने वाहन को एमवी एक्ट में सीज कर दिया तथा दोनों आरोपियों का चालान कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.