बक्सर, फरवरी 6 -- पेज तीन के लिए ----- सिमरी, एक प्रतिनिधि। तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के छोटका राजपुर-सिमरी पथ पर गुरुवार की देर रात पुलिस ने पिकअप पर तस्करी के लिए जा रही 03 मवेशियों को बरामद कर लिया। इस दौरान चालक और तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। बताया जाता है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप पर लादकर मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मवेशी तस्करों की टोह में लग गई। इस बीच छोटका राजपुर-सिमरी मुख्य पथ पर एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। लेकिन, चालक और तस्कर दूर से ही पुलिस वाहन को देख पिकअप छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप की जब जांच पड़ताल की तो उसपर 03 पशु लदे हुए थे। पुलिस ने पिकअप को जप्त कर मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मवेशियों को आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.