मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के बीएमपी-6 के पास गुरुवार की सुबह सीएनजी पलटने से दबकर मौत मामले में आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक कुंदन कुमार के परिवार के साथ-साथ घायल किशोरों के परिजन कोठिया गांव से पहुंच गए। कुंदन के माता-पिता व परिवार के लोग सड़क पर बेटे का शव देखते ही चीत्कार करने लगे। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि संयोग था कि भट्ठा पर जाते समय हादसा हुआ। अगर ईंट लदा होता तो पिकअप पर बैठे अन्य किशोरों का भी बचना मुश्किल हो जाता। पिकअप चालक के नशे में होने के कारण दुर्घटना होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने सड़क जाम कर दी। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ढाला में बैठे सभी किशोर गाड़ी के नीचे दब गए थे। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह पिकअप क...