मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- काशीपुर - मुरादाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने मंगलवार की सुबह स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी पर सवार मां-बेटी घायल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ूवाला प्रतापपुर निवासी सविता देवी 40 अपनी पुत्री दीपांशी 15 के साथ मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे तहसील मुख्यालय से वापस गांव लौट रही थी। उनकी स्कूटी काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर एचडीएफसी बैंक शाखा के सामने पहुंची, तो तेज रफ्तार से आई पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार मां- बेटी घायल हो गई। घटना के चलते स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल मां-बेटी को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सविता देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.