बागेश्वर, मई 24 -- बैजनाथ-गरुड़ मोटरमार्ग में टीटबाजार के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे चल रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे घायलावस्था में आसपास के दुकानदारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया। 22 वर्षीय सपना पुत्री महेश राम निवासी पचना सिलाई सीखने के बाद अपने घर लौट रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आसपास के दुकानदार घायलावस्था में सीएचसी बैजनाथ ले गए। युवती का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ.हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती को सामान्य चोट है। प्राथमिक उपचार कर युवती को वार्ड में भर्ती किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.