मैनपुरी, फरवरी 22 -- कोतवाली क्षेत्र के धारऊ के पास देवी बाईपास पर पिकअप ने मासूम बालिका को कुचल दिया। जिससे उसकी दोनों टांगें कुचल गईं और वह घायल हो गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद भाग रहे पिकअप वाहन और उसके चालक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पिकअप और उसके चालक को कोतवाली ले आयी। घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना रविवार सुबह की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी पिकअप चालक अमित पुत्र रामशरण पिकअप लेकर जा रहा था। तभी धारऊ निवासी सात वर्षीय योग्यता पुत्री सोल्जर सिंह अपनी दादी के साथ जनरल स्टोर की दुकान पर जाने के लिए देवीबाईपास सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान पिकअप चालक ने उसे टक्कर मार दी। पिकअप के पहिए उसकी टांगों से निकल गए। घटना के बाद भाग ...