मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के हाजीपुर एनएच पर मधौल में रविवार को बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्त को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुढ़नी निवासी सुनील कुमार (29) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पीछे बैठा हुआ था। वहीं, बलवीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का चार फरवरी को छेका हुआ था और 25 अप्रैल को शादी तय थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ठोकर मारने के बाद पिकअप लेकर चालक हाजीपुर की ओर फरार हो गया। दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष महेश राय ने दोनों घायलों को दूसरे पिकअप से बैरिया के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई अनिल महतो ने बताया कि सुनील व बलवीर बाइक से शहर जा रहे थे। बलवीर बाइक चला रहा था, जबकि सुनील पीछे बैठा था। महे...