समस्तीपुर, मार्च 20 -- सिंघिया। सिंघिया दरभंगा मुख्यपथ स्थित खैरपुरा गांव में बुधवार को पिकअप ने एक बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक के पीछे बैठे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक बाल बाल बच गया। मृतक की पहचान लादा गांव निवासी घूरन पासवान के पुत्र प्रवीण पासवान(22) के रूप में की गई। पिकअप चालक गाड़ी लेकर सिंघिया की और भाग गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच 88 पर बास बल्ला लगा कर सड़क को लगभग चार घंटे तक जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची 102 नंबर एंबुलेंस के चालक मुकेश कुमार तथा ईएमटी राजा कुमार के साथ भी आक्रोशित लोगों ने बदसलूकी की। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस गाड़ी पर भी आक्रोशित लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि थाना तथा अस्पताल को कई दफे फोन किया गया। बावजूद कोई फोन नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.