सीवान, दिसम्बर 16 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पड़रौना गांव से करबला बाजार को जोड़ने वाली पक्की सड़क पर हरदिया मंदिर के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के छोटका रोहड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय इजहार आलम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इजहार आलम बाइक से अपने गांव छोटका रोहड़ा से लौवान किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने हरदिया मंदिर के पास उन्हें धक्का मार दिया। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़ कर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हाल...