झांसी, दिसम्बर 17 -- गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत मंडी सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मडोरी निवासी दिनेश (18) बेटा दीनदयाल किसी काम से गुरसरांय अपने दोस्त अभिषेक (21) बेटा नारायण के साथ आया है। बीती देर रात दोनों वापस घर जा रहे थे। जैसे ही अभिषेक बाइक लेकन मंडी सड़क पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दिनेश, अभिषेक दूर तक घिसटते चले गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.