मैनपुरी, जुलाई 7 -- मैनपुरी। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम फर्दपुर के निकट यह घटना हुई। बाइक सवार दो वर्षीय भतीजी को उपचार दिलाने के लिए अस्पताल लेकर आ रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। रविवार को 20 वर्षीय डॉली पुत्री स्व. ईश्वर दयाल निवासी पृथ्वीपुर अपनी दो वर्षीय भतीजी नताशा पुत्री ललित कुमार को दवाई दिलाने भाई ललित कुमार के साथ बाइक से मैनपुरी आ रही थी। जैसे ही बाइक फर्दपुर के निकट पहुंची तभी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे डॉली गंभीर घायल हो गई। टक्कर से नताशा और उसका पिता ललित भी चोटिल हुआ है। जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल...