मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- औराई। थाना क्षेत्र के राजखंड पुपरी मोड़ के समीप सोमवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक नाबालिग सहित पांच लोग जख्मी हो गए। हादसे में तीन लोगों के पैर टूट गए। जख्मी आंबेडकर नगर निवासी मनीष कुमार, फेकू कुमार, उदय चंद्र, अंजनी कुमार, भादो निवासी जीतन कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उपचालक पिकअप चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और बाइक जब्त कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...