बगहा, फरवरी 23 -- शनिचरी, एक संवाददाता। योगापट्टी में पिकअप वैन ने रविवार सुबह सात बजे फल विक्रेता फेतेहपुर के स्व. गणेश साह के पुत्र विश्वनाथ साह (56) को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन आननफानन में उसे योगापट्टी सीएचसी लेकर गये। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को भरोसा नहीं हुआ, वे लोग जीएमसीएच पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पिकअप वैन व चालक की पहचान की जा रही है। मामले में परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी प्रभावती देवी व पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि विश्वनाथ साह फतेहपुर चौक पर फल बेचते हैं। इसके लिए वे ठेला सजाक...