बरेली, फरवरी 7 -- आंवला। मनौना धाम जा रहे श्रद्धालुओं के ई-रिक्शा में एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि तीन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला किला के गौसिया मस्जिद के पीछे का रहने वाले वसीम अहमद (35) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार रात 11 बजे वह रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर मनौना धाम जा रहा था, तभी बिसौली मार्ग पर एक बारात घर के पास सामने आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक व तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान पिकअप व रिक्शा दोनों पलट गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला भेजा, जहां डॉक्टर ने ई रिक्शा चालक वसीम को मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.