समस्तीपुर, फरवरी 8 -- पूसा। हरपुर पूसा ढ़ोली मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर पूसा थाना के हरपुर भुसकौल गांव के निकट पिकअप व बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हरपुर भुसकौल गांव के बताये गये हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतकों में बिन्देश्वर राम के पुत्र चंदन कुमार (30) एवं त्रिभुवन पासवान के पुत्र रौशन कुमार (20) शामिल बताये गये हैं। मौजूद लोगों की मानें तो दोनों पेंटर का कार्य करते थे। आज भी वे काम पर गये थे। दोपहर में दोनों बाइक से घर से आकर काम पर लौट रहेे थे। इस दौरान अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी एवं भाग निकला। सूचना मिलते ही आसपास के लौग दौड़े एवं आनन फानन में दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया। जहां डयूटी पर तैनात डॉ. शशिभूषण ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.