बागेश्वर, मई 17 -- छतीना के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे कांडा की तरफ से पिकअप आ रही थी। वह छतीना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें फटगली निवासी 37 वर्षीय चालक गिरीश राम पुत्र गोपाल राम ने घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार चल रहा है। डॉ. उपासना ने बताया कि सूचना पुलिस को दी गई है। घायल की हालत में सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...