देवघर, जनवरी 31 -- देवघर। हंसडीहा-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर दुमका जिले के रामगढ़ मोड़ के समीप पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक दुर्घटना में मृत युवक के पिता ने पिकअप चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज कराने की मांग की है। मृतक के पिता अनंत लाल सिंह ने बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को आवेदन देकर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में हंसडीहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनके ममेरे भाई 25 वर्षीय बंधन कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों बाइक से देवघर एम्स में इलाज कराने आ रहे थे, तभी रामगढ़ मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मृतक के पिता अनंत लाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र और भांजा सामान्य गति से बाइक चला रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.