बागेश्वर, अगस्त 6 -- कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बिलौना के पास एक पिकअप चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 54 साल की भागुली देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह निवासी बिलौना बुधवार को गरुड़ क्षेत्र से लौट रही थी। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के पास अनियंत्रित पिकअप चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में स्थानीय लोग उसे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉ. अंकित पंचोली ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाल दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे। शव को कब्जे में लिया। ...