संभल, नवम्बर 30 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए पिकअप चालक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हादसे के बाद कार चालक रोहित खड़गवंशी के भाई सुनील की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच में खुलासा हुआ कि हादसे में शामिल पिकअप का चालक शिशुपाल पुत्र प्रसादी निवासी दीपपुर डांडा, थाना राजपुरा है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त होने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि पिकअप चालक की लापरवाही से ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.