समस्तीपुर, फरवरी 7 -- उजियारपुर। अंगारघाट में एक अनियंत्रित पिकअप शनिवार को चाय दूकान में घुसकर पलट गया इसमें दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा एसएच 55 समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ पर निर्माणाधीन नया थाना के समीप हुई। हादसा में बेगुसराय जिला के मंसूरचक थाना के मंदा गंगेली निवासी रामप्रवेश दास व उसका साला रूपेश जख्मी हो गया। सूचना पर अंगारघाट थाना के दारोग़ा निर्मला कुमारी व एएसआई बिरेश्वर सिंह सदल बल मौके पर पहुंचकर जख्मियों को इलाज के लिए अंगारघाट के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर थाना ले आयी। पिकअप रोसड़ा की ओर से समस्तीपुर की ओर जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...