गाजीपुर, फरवरी 10 -- कठवामोड़। नोनहरा पुलिस ने सोमवार देर रात मीरपुर मोड़ के पास से एक पिकअप में वध के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंशों को बरामद किया। एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया। नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कीगई। पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई तो दो गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान 27 वर्षीय रणजीत कुशवाहा उर्फ मुन्नी लाल के रूप में हुई है। वह थाना नोनहरा के ही निजामपुर गांव का निवासी है। उसका चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...